Skip to content

स्वर्ण मुकुट अलंकरण एवं गुणानुवाद समारोह

स्वर्ण मुकुट अलंकरण एवं गुणानुवाद समारोह। 22-03-2026। आ.श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज। डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (नई दिल्ली)

नई दिल्ली के जनपथ 15 के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और नारी नेतृत्व की अद्भुत मिसाल श्रीमती डॉ. सरिता एम. के. जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री भारतवर्षीय दि.जैन महिला महासभा) के स्वर्ण मुकुट अलंकरण एवं गुणानुवाद समारोह का आयोजन हुआ। 

पावन आशीर्वाद-श्वेतपिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानन्द जी मुनिराज। पावन सान्निध्य-राष्ट्रसंत परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज। गरिमामयी उपस्थिति-स्वस्तिश्री धवलकीर्ति भट्टारक महास्वामी जी। गरिमामयी उपस्थिति-स्वस्तिश्री भट्टाकलंक भट्टारक महास्वामी जी। गरिमामयी उपस्थिति-स्वस्तिश्री सिद्धांतकीर्ति भट्टारक महास्वामी जी। गरिमामयी उपस्थिति- स्वस्तिश्री अभिनव अरिहंतकीर्ति भट्टारक महास्वामी जी। 

मुख्य अतिथि-श्रीमती विजया ताई किशोर रहाटकर जी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार), सम्मानमूर्ति-श्रीमती डॉ.सरिता एम. के. जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री भारतवर्षीय दि.जैन महिला महासभा), अतिविशिष्ट अतिथि-श्रीमती शोभाताई धारीवाल जी (आर.एम.डी. ग्रुप एवं फाउंडेशन, पुणे), अतिविशिष्ट अतिथि-श्रीमती मीनाक्षी रावसाहिब पाटिल जी (अरिहंत ग्रुप, बोरगांव, कर्नाटक).