Skip to content

🌸 श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की प्रथम साधारण सभा एवं नई कार्यकारिणी का गठन 🌸

 

📍 गुवाहाटी | 13 नवंबर 2026

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की प्रथम साधारण सभा उत्साह, एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। 🌸

सभा का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन के स्वागत उद्बोधन एवं णमोकार मंत्र के साथ हुआ। महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा छाबड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

🌺 नवनियुक्त कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष – श्रीमती रश्मि जैन

  • उपाध्यक्ष – श्रीमती विद्या ठोलिया

  • मंत्री – श्रीमती सुनीता रारा

  • कोषाध्यक्ष – श्रीमती सिंपल सेठी

इस अवसर पर राइस प्लस के संपादक श्री सम्पत जी मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। शाखा की ओर से उन्हें फुलाम गमछा एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बैठक में महासभा के आगामी कार्यक्रमों, धार्मिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं सेवा प्रकल्पों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी महिला सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए और संस्था के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सभा में अनेक महिला सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी के सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों से गुवाहाटी शाखा ने अपने संगठनात्मक सफर की एक नई शुरुआत की।

💐 सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

🙏 एकता • सेवा • संस्कार • संगठन 🙏